फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर लेखपाल महेंद्रपाल निलंबित

Sun, 09 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की कटाई के दौरान गांव पहुंचे डीएम को लेखपाल अनुपस्थित मिले वहीं ग्रामीणों ने भी लेखपाल की शिकायत की। इस पर डीएम ने मौके पर ही लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर एसडीएम पूरनपुर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। डीएम मासूम अली सरवर दो दिन पूर्व पूरनपुर तहसील के गांव सिरसा पहुंचे थे। यहां कृषि विभाग की ओर से उनकी मौजूदगी में गेहूं की कटाई होनी थी। डीएम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला गांव पहुंचा गया लेकिन लेखपाल महेंद्रपाल गायब थे। इस बीच ग्रामीणों ने लेखपाल पर अक्सर गायब रहने, काम में अनियमितता बरतने सहित कई शिकायतें करनी शुरू कर दीं। ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें