फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में शुरू हुआ धनुष यज्ञ व रासलीला महोत्सव, श्रीराम बरात निकली

विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई श्री राम बारात में शमिल लोग।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय धनुष यज्ञ एवं रासलीला महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। इस मौके पर नगर में श्रीराम बरात निकाली गई।
विज्ञापन




नगर के तिरंगा चौराह के समीप एक बरातघर में सोमवार से शुरू हुए सात दिवसीय समारोह में श्रीराम बरात निकाली गई। बरात बाजार रोड, पकडिय़ा चौराहा, जूनियर हाईस्कूल वाली गली, ब्लाॅक चौराहा, स्टेशन रोड, संजय गांधी मार्ग होते हुए श्री राधा माधव जगन्नाथ मंदिर पहुंची।
यहां से बजार रोड होते हुए बरात घर पहुंचकर समाप्त हो गई। श्रीराम बरात में श्रीराम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान की दो झांकियां और राधा-माधव का दरबार शामिल था। दरबार के पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राधा बल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना, छविनाथ सैनी, पंडित श्रीधर, संतोष वर्मा, सोनू, रामू प्रजापति आदि प्रमुख लोग शामिल थे। मनमोहन खन्ना ने बताया कि समारोह में प्रतिदिन शाम को रामलीला और रासलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें