फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग सच्चाई के रास्ते पर चलें : अवधेश कृष्ण

विज्ञापन
ग्राम भैंसहा गवालपुर में कथा सुनाती कथावाचक लवली शास्त्री।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। वृंदावन से आए कथावाचक अवधेश कृष्ण ने मंगलवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन शक्तिपीठ में प्रवचन करते हुए कहा कि सभी लोग सच्चाई के रास्ते पर चलें। इसी में उनका कल्याण है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलते पर इंसान को कुछ कष्ट अवश्य होता है, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की ही होती है। सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों की भगवान मदद करते हैं। सभी लोगों को प्रत्येक स्थिति में परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। संतों की शरण में जाने से इंसान का मन भगवान की भक्ति में आसानी से लग जाता है।
सभी लोगों को एक-दूसरे की यथासंभव मदद करनी चाहिए। किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर शक्तिपीठ के प्रबंधक सत्यपाल यादव, श्रद्धालु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव भैसहा गवालपुर के श्री बाला धाम से कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं और पुरुषों ने सिर पर कलश रखकर गांव की परिक्रमा की। इसके बाद कलश यात्रा गांव मुड़िया कुड़री के समीप बह रही देवहा नदी पर पहुंची। यहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पुनः बालाजी धाम पर आकर समाप्त हुई। इटावा से आईं कथावाचक लवली शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में प्रधान गंगाराम, अशोक वर्मा, ताराचन्द्र वर्मा, रामसिंह वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, नरायन लाल कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद

ग्राम भैंसहा गवालपुर में कथा सुनाती कथावाचक लवली शास्त्री।संवाद

ग्राम भैंसहा गवालपुर में कथा सुनाती कथावाचक लवली शास्त्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें