फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के अतिक्रमण अभियान को सफल बनाने की तैयारी

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए डीजीपी का फरमान आने के बाद पुलिस महकमा गंभीर है। स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण का चिन्हितीकरण लगभग अंतिम दौर में है। जिसके बाद इसको हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली के बाद गुरुवार को पूरनपुर, बरखेड़ा और बिलसंडा थाने में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों संग बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की है। 
विज्ञापन


पूरनपुर में पंद्रह से चलेगा अभियान 
पूरनपुर। कोतवाली में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पहले हुई बैठक में एसडीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने व्यापारियों संग बातचीत की। उन्होने कहा कि व्यापारियों से इस समस्या पर गंभीर होने को कहा। बताया कि पंद्रह मई से अभियान की शुरूआत कर दी जाएगी। नगर पालिका प्रशासन चिन्हितीकरण के साथ ही एनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जानकारी देगा। सीओ राजेश्वर सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर लोगों से विचार मांगे। इसके लिए तीन दिन का समय भी दिया गया है। जिस पर मंथन करने के बाद ही अभियान की शुरूआत करने का आश्वासन दिया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने भी पुलिस प्रशासन को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर व्यापारी नेता मोहम्मद हाजी लाडले , जाहिद खां, अजमेर सिंह छीना,तौफीक अहमद कादरी, सुमन गुप्ता, विजयपाल विक्की, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, अजय खंडेलवाल, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे। 

बिलसंडा में चेयरमैन, ईओ के न पहुंचने पर नाराजगी 
बिलसंडा। कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए एसओ जितेंद्र यादव मीटिंग की, जिसमें व्यापारी एवं अन्य कस्बेवासी तो पहुंचे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार लोग गायब रहे। अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन दोनों ही शामिल नहीं हुए, जिस पर नाराजगी जताई गई। सभासदों ने चेयरमैन पर गंभीर आरोप भी लगाए। मीटिंग में नरेंद्र मोहन सक्सेना, अरविन्द गुप्ता, व्यापारी निखिल अग्रवाल, डा. आनंद गुप्ता, डा. अवधेश शर्मा, रामसरन भोजवाल, सर्राफ बब्लू वर्मा, मोनू अग्रवाल, रामप्रकाश वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बरखेड़ा पुलिस हटवाएगी दौलतपुर रोड का अतिक्रमण
बरखेड़ा। गुरुवार थाने पर बुलाई गई बैठक के दौरान लोगों ने एसओ ओमहरि बाजपेई को अभियान के तहत पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने निष्पक्ष कार्यवाही करने का पक्ष पुलिस के सामने रखा। बताया गया कि कस्बे में स्टेशन रोड, ब्लाक तिराहे से दौलतपुर रोड़ पर अतिक्रमण चिन्हित किया जा चुका है। डीजीपी के मासिक अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें