फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की। शहर से लेकर दूर गांवों के मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया गया और दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने फूल, चावल, चंदन आदि अर्पित कर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। मंदिर परिसर में कई मुंडन संस्कार भी हुए।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और माता के भजनों को सुना।
विज्ञापन

बीसलपुर। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर घरों और देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पूजा का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी गईं। मंदिरों में पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें