वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ जलाभिषेक
सुबह करीब 10 बजे कछला घाट से पैदल गंगाजल लेकर कांवड़ियों का जत्था मचवाखेड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। मंदिर के पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कराया। इसके बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में भी कांवड़ियों की भीड़ रही।
द्वितीय बैकुंठी पद कांवड़ यात्रा महंत सुनील की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। जत्थे में यशपाल, हरीश, मनोज, रमेश, शिवम, कमलेश, बाबूराम, प्रेमपाल, महेंद्र और धर्मेंद्र समेत अन्य कांवड़िया शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लिए स्वागत और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं।