फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झंडी लेकर श्रद्धालु पहुंचे देवी मेला में

विज्ञापन
बीसलपुर के इलाबास के देवी मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालु । स्रोत - पुजारी
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव इलाबांस के देवी मंदिर में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक मेले में बुधवार को पांचवें दिन काफी श्रद्धालु झंडी लेकर और जयकारे लगाते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

यह मेला 17 मई से चल रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को झंडी लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ परिक्रमा करने के बाद पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानी। मंदिर परिसर में दिन भर काफी भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में लगे मेले की दुकानों में जमकर बिक्री हुई। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मेले का समापन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें