पीलीभीत। शहर के अमरिया बस स्टैंड स्थित श्री संकट मोचन बालाजी महाराज के दरबार पर रविवार को नौवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहर के प्रमुख मार्गाें से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा ड्रमंडगंज चौराहा, स्टेशन रोड, गैस चौराहा, नई बस्ती, काला मंदिर होते हुए मंदिर पर पहुंची, जहां उसने विश्राम किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान महंत लकी सिंह, आशीष लोधी, करन, अनिल पासवान, अनुज, शिवम, राहुल वाल्मीकि मौजूद रहे। संवाद