फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिसकर्मियों के शौर्य को मिला सम्मान

विज्ञापन
होटल सॉलिटेयर में आयोजित अमर उजाला के पुलिस शौर्य सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले पुलिस कर
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के होटल सॉलिटेयर में रविवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी अविनाश पांडेय मौजूद रहे। पुलिस की मेहनत और जिम्मेदारी पर अधिकारियों ने चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का शुभारंभ एसपी अविनाश पांडेय और एएसपी विक्रम दहिया ने दीप जलाकर किया। इसके बाद संगीत कार्यक्रम में सिटी सिंगर क्लब पीलीभीत की ओर से ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र कन्हैया, संदीप सक्सेना, स्तुत्य मिश्रा व कृपा दीक्षित ने प्रस्तुतियों के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा बढ़ाया।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने पर सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसपी ने कहा कि अमर उजाला द्वारा आयोजित किया गया पुलिस शौर्य सम्मान सराहनीय पहल है। इस सम्मान के पुलिसकर्मी हकदार हैं, वह दिन-रात मेहनत कर सेवा देते हैं। एएसपी ने चर्चा करते हुए पुलिस की विशेषता और जिम्मेदारियों को बताया। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक अजीत परेश, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


000

इन्हें मिला सम्मान

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया, प्रतिसार निरीक्षक संतोष राघव, शहर कोतवाली प्रभारी नरेश त्यागी, सुनगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय, बीसलपुर थाना प्रभारी अशोक पाल, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी उमेश सोलंकी, एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर सिंह, पीओर टू अमित प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुनील शर्मा, एसआई अमित कुमार शर्मा दियोरिया थाना, मनवीर सिंह असम चौकी प्रभारी, विष्णु सिंह सोलंकी चौकी प्रभारी परेवा वैश्य, एसआई दिनेश शर्मा पुलिस लाइन, नविता सिंह जन सुनवाई प्रभारी, रूपा बिष्ट थाना प्रभारी सेहरामऊ, कौशल पाल सिंह वाचक कार्यालय पुलिस, आदर्श पराशरी सोशल मीडिया सेल, संतोष कुमार सीसीटीएनएस, कांस्टेबल अर्चना व पूजा जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक।

0000

इनका रहा सहयोग

वेद प्रकाश, मैनेजिंग डायरेक्टर मंधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, संजय गुप्ता, डायरेक्टर जेएमबी इंस्टीट्यूट एंड हाॅस्पिटल, अभिषेक श्रीवास्तव जीएम सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉ. पीयूष अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर होटल सॉलिटेयर, डॉ. परविंदर सिंह सैहमी मैनेजिंग डायरेक्टर बेनहर पब्लिक स्कूल, सौरभ सक्सेना व सुरभि सक्सेना डायरेक्टर सुमन कम्प्यूटर, श्याम बाबू अग्रवाल अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, शैली अग्रवाल महामंत्री सराफा एसोसिएशन, भीष्म सिंह व काशी राम अध्यक्ष मानवता चैरिटेबल ट्रस्ट।

000

अमर उजाला की ओर से पुलिस को दिया गया सम्मान सराहनीय है। इससे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ा है। पुलिस दिन-रात मेहनत करती है। सराहा जाना अच्छी पहल है। पुलिस हर मामले में पूरी मेहनत करती है और कभी नहीं चाहती है कि उनका काम कमजोर रहे। पुलिस समाज को भयमुक्त बनाती है। हर मुश्किल घड़ी में साथ रहती है। अमर उजाला को धन्यवाद है जो पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


- अविनाश पांडेय, एसपी

होटल सॉलिटेयर में आयोजित अमर उजाला के पुलिस शौर्य सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले पुलिस कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें