फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भोले का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर में सावन के सोमवार पर जला​भिषेक करने को लगी भक्तो की लाइन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन माह के सातवें सोमवार को बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक करने के लिए हजारोें की संख्या में कांवड़िये मंदिर पहुंचे। यहां पर अन्य सोमवार की अपेक्षा इस बार अधिक सतर्कता रही। दोपहर बाद तक भक्त बम बम बोले के जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

कांवडियों की सुरक्षा को लेकर एक दिन पहले से ही प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया था। रविवार को पूरी रात मंडी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही। सोमवार तड़के चार बजे से ही कांवडियों के जत्थे बाबा गौरीशंकर मंदिर के लिए रवाना होने लगे। भोर से ही श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। पुलिस की सुरक्षा के बीच कांवडि़ये मंदिर पहुंचे। यहां पहले से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
मुख्य मार्ग पर मंदिर के गेट से काफी पीछे तक भक्त लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक बाबा का जलाभिषेक होता रहा। मंदिर में भी एक बार में पांच से सात भक्तों को ही प्रवेश दिया गया। भीड़ के कारण महिला और पुरुषों की लाइन को अलग कराना पाना पुलिस के लिए पूरे दिन चुनौती बना रहा। जलाभिषेक के बाद सडकों पर सिर्फ कांवडि़यों का ही रेला दिखाई देता रहा। हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे।

शहर के गौरी शंकर मंदिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करने को लगी भक्तो की लाइन । संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें