गैंस चौराहा बिजली घर पर ट्रासफॉमर ठीक करते विजली कर्मी । संवाद
पीलीभीत। शहर के गैस चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से वहां घंटों बिजली प्रभावित हुई। विभागीय टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरूस्त कराया।
सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे गैस चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर के लग में दिक्कत आ जाने के कारण वहां के करीब सवा सौ उपभोक्ताओं की बिजली लगभग आधा घंटा तक गुल रही। जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कराया। इसके अलावा शहर की नई बस्ती, बल्लभ नगर, छोटा खुदागंज, पंजाबियान, बाजार गेट, अशोक काॅलोनी, आईटीआई के पास, काला मंदिर, दूधिया मंदिर रोड, जाटों वाला चौराहा आदि जगहों पर देर रात से पूरे दिन ट्रिपिंग हुई। कुछ जगहों पर हल्के फाल्ट आने की वजह से वहां की बिजली कई घंटे तक गुल रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर के प्लग में खराबी आई थी जिसे दुरुस्त कर दिया गया।