गोमती उद्गम स्थल होती आरती। स्रोत ग्रामीण
कलीनगर। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर रविवार को विशेष आरती का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे आरती शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वाराणसी की तर्ज पर आरती में गोमती मैया के भजन गाए गए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में माधोटांडा, हरीपुर, सुंदरपुर आदि गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। संवाद