पीलीभीत के प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर पर बरेली के सिकलापुर से झंडी लेकर आ रहे जत्थे में शामिल कुछ युवकों को सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जत्थे में शामिल श्रद्धालु भड़क गए। हालात तनावपूर्ण देखकर सुनगढ़ी, कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी भी पहुंच गए। गुस्साए श्रद्धालुओं ने बिजलीघर तिराहे पर झंडी को रोक दिया। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
बरेली के सिकलापुर से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार शाम को यशवंतरी देवी मंदिर की तरफ जा रहा था। जत्था करीब एक किलोमीटर लंबा था। इसमें झांकियां भी शामिल थीं। इसके अलावा ढोल आदि भी बज रहे थे। बताते हैं कि यह जत्था जब गैस चौराहे से बिजली घर तिराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक ढोल वाले का डंडा कोतवाली के किसी सिपाही के हाथ में लग गया।