फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर पर आस्था का मेला, गाजे-बाजे के साथ पहुंच रहे भक्त

Mon, 27 Mar 2023 03:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर में सोमवार को बरेली से सैकड़ों भक्त झंडी लेकर पहुंचे। भीड़ के चलते दोपहर तक मंदिर में पूजा करने के लिए लंबी लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि पर देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पीलीभीत के प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर पर आस्था का मेला लगा हुआ है। नवरात्रि के असर पर यहां हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। माता यशंवतरी के दरबार में बरेली सहित कई स्थानों से झंडी आने का क्रम जारी है। गाजे बाजे के साथ भक्त मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मनौती मांगते हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को बरेली से काफी संख्या में भक्त झंडी लेकर मंदिर पहुंचे। सैकड़ों भक्तों के एक साथ आने से मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं शेष बची। पूजन के लिए लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक लोग पूजा करते रहे। पूरा मंदिर माता यशंवतरी के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं इस दौरान मंदिर परिसर में लगे मेले का भी बच्चों ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

एक हजार साल से अधिक पुराना है मंदिर 

मां यशवंतरी देवी का मंदिर एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। महंत राजेश वाजपेई बताते हैं कि मां यशवंतरी देवी का मंदिर यूं तो एक हजार वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। लेकिन गजेटियर में यह साढ़े तीन सौ साल से दर्ज है। महंत बताते हैं कि यहां मां के बाल रूप के चरण हैं। नकटा दानव से युद्ध करते समय मां ने यहां विश्राम किया था और जल पिया था। 

मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि पर यहां मेला लगता है। इसी आस्था के साथ नवरात्रि पर यशवंतरी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता यह भी है कि पूर्णागिरी से लौटकर आते समय मां यशवतंरी देवी के दर्शन करने के बाद ही यात्रा पूर्ण मानी जाती है। मंदिर के शुरुआत से ही यहां प्राचीन तालाब है, जो आज भी बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें