फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भक्तों ने धूमधाम से मनाई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, लगाया भोग

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो 41

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में मोहल्ला साहूकारा स्थित उमेश चंद्र अग्रवाल के निवास पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान भगवान के बाल रूप का शृंगार किया गया व पूजा अर्चना के साथ उनका भोग लगाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की नियमित प्रार्थनाओं और नाम संकीर्तन से हुआ। श्रद्धालुओं ने ‘गाइए गणपति जग बंदन’, ‘चरण कमल बंदौं हरि राई’, ‘मोहे लागी लगन गुरु चरणन की का संकीर्तन किया। छठी महोत्सव के अवसर पर नंद बाबा, मैया यशोदा व ब्रजवासियों द्वारा कन्हैया के छठी पूजन की धार्मिक परंपरा का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और भक्ति गीतों के माध्यम से हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में उमेश चंद्र, प्रमोद पंत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, शिवम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन मिश्रा, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार और रमेश चंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें