फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में डूबकर दो बच्चियों की मौत

Thu, 29 Sep 2016 11:44 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नहाते समय देवहा नदी में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों चचेरी बहनें थीं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारवालों ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाले। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

   कोतवाली थाना क्षेत्र के रढ़ैता गांव निवासी रामविजय राठौर मजदूरी करते हैं। इनकी बेटी आकांक्षा (8) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। राम विजय के सगे भाई रामसेवक की पुत्री अनामिका (7) कक्षा चार की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चियां गांव की अन्य लड़कियों के साथ उपले के लिए देवहा नदी किनारे गोबर बीनने गई हुईं थीं। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने उतर गईं और पानी अधिक होने से डूब गईं। साथ आई लड़कियों ने किशोरियों के डूबने की खबर घर जाकर परिवारवालों को दी। इसके बाद परिवारवाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कर दी गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव मिले। दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें