फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने एवं लगातार गैर हाजिर रहना बीएलओ रेखा देवी को महंगा पड़ा है। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर बीएलओ पर कानूनी कार्रवाई की गई है। जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद क्षेत्र के शाही गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखादेवी को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधान सभा के बूथ नंबर 122 शाही में बीएलओ नियुक्त किया गया था। चुनावी ड्यूटी को गंभीरता से पूरा करने के बजाए बीएलओ रेखा देवी लगातार लापरवाही पर उतारू रहीं। अनुपस्थित रहने पर कार्य में सुधार की चेतावनी दी गई। कई बार वीआरसी कार्यालय तहसील सदर में बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंची। इससे बूथ का कार्य बाधित होता रहा। इसकी नगर मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति को जानकारी दी गई। इसके बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बीएलओ रेखा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें