फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर बनी पूरनपुर की अंजुम

Wed, 12 Aug 2015 11:59 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा निवासी अंजुम बी ने पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ। इससे पहले दस अगस्त को उन्होंने हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। अंजुम अपनी सफलता का श्रेय अल्लाह-त-आला, माता-पिता और भाई, बहनों को देती हैं।
विज्ञापन

अकीलुर्रहमान और नूरजहां की पुत्री अंजुम बी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के मकतब इस्लामियां स्कूल से शुरू हुई। हाईस्कूल उन्होंने नगर के जीजीआईसी और इंटरमीडिएट, पब्लिक इंटर कालेज से किया है। गन्ना कृषक महाविद्यालय से बीए और उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत से एमए किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा पास की। अंजुम ने पीसीएस की परीक्षा 2013 में भी दी थी। इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। अंजुम ने बताया कि प्रतिदिन 12 से 13 घंटे की मेहनत से यह सफलता हासिल की है। सफलता के प्रति इस बार वे पूरी तरह आश्वस्त थीं। विदित हो कि उनके भाई शकीलुर्रहमान आजमगढ़ में एडीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें