फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिप्टी सीएमओ दर्ज करेंगे महिलाओं के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के आयुष्मान सहायता केंद्र के आयुष्मान मित्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले रुपये मांगने के आरोप की जांच के लिए टीम बनाई गई है। डिप्टी सीएमओ खुद आरोप लगाने वाली महिलाओं के बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान मित्र ने घटनाक्रम के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

आयुष्मान मित्र पर शहर से सटे इस्लामनगर की परवीन, चंदा बेगम और फिजा ने आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले में रुपये मांगने का आरोप लगाया। इस मामले की शिकायत लिखित रूप में तो नहीं की गई, बल्कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना से मौखिक रूप से की गई है।
डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिलने पर आयुष्मान मित्र को बुलाया था। आयुष्मान मित्र ने बताया कि परवीन का नाम सूची में नहीं था। इसलिए कार्ड नहीं बना, वहीं चंदा और फिजा को 20 दिन बाद आने के लिए कहा गया क्योंकि फौरन संशोधन के बाद कार्ड नहीं निकल सकता लेकिन ये महिलाएं जल्द कार्ड बनाने को कह रही थी। इसी को लेकर नाराज हो गईं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभी डिप्टी सीएमओ के नाम की घोषणा नहीं कर सकते। सोमवार शाम तक इस मामले की जांच की रिपोर्ट टीम प्रस्तुत करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें