फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिश्तेदार को काम सौंपकर घर चला गया रसोइया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल की रसोई में अस्पताल के नियमों को दरकिनार कर लगातार नए मामले सामने आते हैं। एक दिन पहले पर्चा काउंटर के कर्मचारी दो बजने से पहले ही घर चले गए थे। अब रसोइया अपनी जगह रिश्तेदार को काम सौंपकर घर चला गया।
विज्ञापन

इस रसोई में बनने वाले भोजन को प्रतिदिन सैकड़ों मरीज खाते हैं। इस रसोई में कुक व एक सहयोगी तैनात है। कुक का सहयोगी विपिन रविवार को सुबह दूध बांटकर घर चला गया। खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी अपने ही रिश्तेदार को दे गया। ऐसे में रिश्तेदार ने ही खाना बनाया और मरीजों को परोसा। अस्पताल में किचन को बेहद संवेदनशील माना जाता है। थोड़ी सी लापरवाही एक साथ कई मरीजों पर भारी पड़ सकती है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सहायक का रिश्तेदार पहले खाना बनाता था लेकिन उसे नौकरी से हटा दिया गया था। अब कैसे आ गया, इसके बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें