बीसलपुर। रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक हरज्ञान सिंह यादव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। बिलसंडा के नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रिंकू गंगवार की शिकायत पर बरेली से आई एंटी करप्शन की टीम ने तीन अगस्त को तहसील के राजस्व निरीक्षक हर ज्ञान सिंह यादव को ईदगाह चौराहे पर खेत की पैमाइश कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
मामले में एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित भी कर दिया। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की है। लेखपाल शैलेंद्र कुमार को क्षेत्र से हटाकर तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि निलंबित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच बिलसंडा क्षेत्र के नायब तहसीलदार मनु माथुर को सौंपी गई है। संवाद