फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोपहर घना कोहरा, सर्द हवा से धूप में भी नहीं मिली राहत

Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत में शनिवार की सुबह आसमान में छाया कोहरा।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी। एक ओर जहां शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली थी, वहीं शनिवार की दोपहर तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दोपहर बाद कुछ देर धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड का अहसास बना रहा। शाम को ठंड बढ़ने से लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

तराई में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। दो दिन पूर्व बारिश से मौसम बदल गया। शुक्रवार को तेज धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। ऐसा माना जा रहा था कि मौसम कुछ दिन साफ रहेगा, लेकिन शनिवार को फिर मौसम ने पलटी मार दी। शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। करीब दो बजे धूप खिली लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड से राहत नहीं मिली। बाइक सवार अधिक परेशान दिखे। गर्म कपड़ों से शरीर को ढककर निकले। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 20.5 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 19.4 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

बदलते मौसम को हल्के में न लें
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सेहत बिगड़ने का खतरा भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है। इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। गर्म कपड़ों को नियमित पहनने की जरूरत है। सुबह टहलने से परहेज करने के साथ गर्म पानी का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों की देखरेख पर अधिक जोर दें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें