राजीव गांधी केंद्रों में हुए गोलमाल का जिन्न प्रधानों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। रिकवरी जमा करने के बाद प्रधानों पर पुन: रिकवरी निकाली गई है। इसमें कुछ ने धनराशि जमा भी कर दी लेकिन 22 प्रधानों ने अभी भी धनराशि जमा नहीं की है। इस पर डीएम ने बकाया जमा न करने वाले प्रधानों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए नोड्यूज जारी न करने के आदेश दिए हैं।
जिले में 10-10 लाख की लागत से 270 राजीव गांधी सेवा केंद्र बनाने को धनराशि अवमुक्त की गई थी। इसमें अधिकांश गांव में इनका निर्माण नहीं कराया गया। करीब डेढ़ साल पूर्व तत्कालीन डीएम ओएन सिंह ने इसकी जांच कराई और गड़बड़ी मिलने पर प्रधान व पंचायत सचिवों से रिकवरी के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर 222 प्रधानों को पहले नोटिस दिए गए। इसमें कुछ ने धनराशि जमा कर दी अथवा काम पूरा करा लिया।
बाद में 178 ग्राम प्रधानों के खाते सीज कर दिए गए। खाता सीज होने के बाद प्रधानों ने किसी प्रकार काम पूरा करा दिया। कुछ प्रधानों ने रिकवरी की धनराशि जमा कर दी। काम पूरा होने के बाद केंद्रों की पुन: जांच कराकर मूल्यांकन कराया गया। इसमें 45 गांव में मामूली रिकवरी फिर निकली है। इस पर सभी को नोटिस जारी किए। इस नोटिस पर 23 प्रधानों ने प्रशासन से जारी नोटिस के अनुसार रिकवरी की धनराशि जमा कर दी लेकिन 22 प्रधान शेष बचे हैं। इस पर डीएम ने रिकवरी जमा न करने वाले 22 प्रधानों को नोड्यूज जारी न करने के आदेश सभी ब्लाकों को दिए हैं।
इन ग्राम पंचायतों पर बाकी है रिकवरी
क्रम ग्राम पंचायत ब्लाक
1. पिपरिया जयभद्र पूरनपुर
2. महद खास पूरनपुर
3. सिमरा ता. महाराजपुर पूरनपुर
4. केसरपुर कलां पूरनपुर
5. चंदिया हजारा पूरनपुर
6. बेल्हा पूरनपुर
7. किशनपुर हरीपुर पूरनपुर
8. जेठापुर खुर्द पूरनपुर
9. मकरंदपुर पूरनपुर
10. सुआबोझ पूरनपुर
11. पिपरिया संतोष पूरनपुर
12. आनंदपुर भगवंतापुर पूरनपुर
13. उदयपुर खुर्द पूरनपुर
14. चांट फिरोजपुर पूरनपुर
15. रामपुर ता. महारापुर पूरनपुर
16. बेहरी मरौरी
17. पैनिया हिम्मतपुर बरखेड़ा
18. पुरैना बरखेड़ा
19. पतरासाकुंवरपुर बरखेड़ा
20. पतरसिया बरखेड़ा
21. चिनौरा ललौरीखेड़ा
22. सैजना ललौरीखेड़ा
00
राजीव गांधी सेवा केंद्र में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानों को रिकवरी नोटिस जारी किए गए थे। 22 प्रधानों पर अभी भी बकाया है। धनराशि जमा न करने पर नोड्यूज पर रोक लगाने को डीएम के आदेश पर सूची ब्लाकों को भेजी गई है।
- डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा