फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीजों को जिले में ही मिल सकेगा प्लाज्मा

विज्ञापन
घुमन्तु व बेघर लोगों का टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू के मरीजों को प्लाज्मा प्लेटलेट्स के लिए बरेली तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनको जिला अस्पताल में ही यह सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में प्रस्तावित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट जल्द बनने की तैयारी है। शुक्रवार को सीएमओ जिला महिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे। निर्माण एजेंसी से जल्द काम शरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ब्लड से प्लाज्मा प्लेटलेट्स निकाले जाते हैं। डेंगू को मरीजों प्लेटलेट्स को दिया जाता है ताकि जल्द उनको ठीक क्या जा सके। प्लाज्मा को उपयोग कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए भी होता है। जिला महिला अस्पताल में एक यूनिट प्रस्तावित है लेकिन उस पर अभी काम नहीं हुआ। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा यूनिट के लिए निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूनिट जल्द बनाई जाएगी। इसके निर्देश जारी कर दिए है।
ललोरीखेड़ा में मिला लार्वा
ललौरीखेड़ा के कुछ लोगों ने डेंगू फैलने की शिकायत की थी। इसके बाद शुक्रवार की स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को पहुंची। एक घर में लार्वा मिला। सभी को साफ सफाई को जागरूक किया है। चिकित्सकों ने कहा कि डेंगू और कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लगातार बचाव के लिए सतर्क रहें।
विज्ञापन

विदेश से आए 21 लोगों की जांच हुई, सभी निगेटिव निकले
ओमिक्रान से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विदेश से आए प्रत्येक व्यक्ति को ट्रेस करके जांच कराई जा रही है ताकि समय रहते केस मिले और इलाज के साथ बचाव भी किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि विदेश से यात्रा करके लौटे 21 लोगों का सैंपल लिया गया। उनकी कोरोना जांच की गई। सभी निगेटिव मिले।
डब्ल्यू एचओ को टीम पहुंची किशनी
बीसलपुर के किशनी गांव में कई बच्चे बीमार होने के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को पहुंची तो उनके साथ डब्लूएचओ की टीम भी थी। जांच की गई। खसरा का मामला नहीं निकला लेकिन चिकन पॉक्स था।
कोरोना से बचाव के लिए आज से टीम लगाकर कराया जाएगा टीकाकरण
पीलीभीत। संविदा कर्मचारियों का आंदोलन खत्म हो गया है। पूरी तरह से टीमें कोरोना से बचाव के लिए काम करेंगी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर है। घुमंतू बस्तियों में भी टीकाकरण के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। जिन लोगों का टीकाकरण छूट गया था उन्हें भी टीका लगवाया जा रहा है। शनिवार को गांवों में कोविड से बचाव के लिए पहला डोज लगवाने के लिए अभियान चलेगा। टीम लगाकर टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीएमओ ने दी है।
डायलिसिस यूनिट में नहीं आए बेड
महिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का सामान अभी तक नहीं आया है। सीएमओ ने यूनिट का शुक्रवार को निरीक्षण किया। यहां न बेड आए और न ही अन्य सामान। ऐसे में यूनिट कैसे चले। यह सवाल उठा तो सीएमओ ने कहा कि सीएमएस इस विषय में लखनऊ बात करें ताकि जल्दी से जल्दी सामान आए और यूनिट का संचालन शुरू जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें