फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर सीएचसी मेंं अव्यवस्थाओं के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी गेट पर प्रदर्शन करते लोग । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में अव्यवस्थाओं के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। कहा, अव्यवस्थाओं की कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सीएमओ को जिले से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री वियज पाल विक्की के नेतृत्व में सीएचसी गेट पर एकत्र हुए व्यापारियों और सपाइयों ने अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने कहा कि बदलते मौसम में वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू पैर पसार रहा है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मगर सीएचसी आयुष चिकित्सकों के सहारे चल रही है।
उन्होंने कहा कि एमबीबीएस चिकित्सक मात्र इमरजेंसी तक ही सीमित रहते हैं। ऐसे में सीएचसी पहुंचने वाले मरीज आयुष चिकित्सकों से ही दवाई लेकर लौट रहे हैं। आयुष चिकित्सक ही एक्स-रे समेत अन्य जांचें लिख देते हैं। सीएचसी में गंदगी रहती है। प्राइवेट कर्मचारी मरीजों से वसूली करते है। सीएचसी में प्रसव को आने वाली महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में भेजने के लिए एजेंट घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सभासद तौफीक कादरी ने कहा कि समस्याओं को लेकर सीएमओ को कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ को जिले से हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विजयपाल विक्की, तौफीक कादरी, नादिर रजा बरकाती, इमरान शेरी, जीशान बरकाती, सिंह, रामलखन, जमीन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें