फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर लगाया जाम, प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने ईदगाह रेलवे क्रासिंग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को कॉलोनी की महिलाएं बच्चों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे क्रासिंग ईदगाह पर पहुंच गईं। सभी ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना था कि उन्हें पांच दिनों से बिजली नहीं मिली। पानी की सप्लाई भी बंद हैं। कॉलोनी में लगे आधे से अधिक नल भी खराब पड़े हैं, जो ठीक हैं उनका पानी भी पीने योग्य नहीं हैं। सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शिकायतों पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ जीआरपी व थाना सुनगढ़ी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट रामनिवास शर्मा व सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर समझाया-बुझाया। कॉलोनी जाकर वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।  
विज्ञापन


सरकार बदलते ही अधिकारियों ने मुंह मोड़ा
कॉलोनी निवासी प्रेमनरायान कहते हैं कि बसपा सरकार में कॉलोनी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहती थीं। सरकार बदलने के बाद किसी अधिकारी ने कॉलोनी की ओर मुड़कर नहीं देखा। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं भी अब नहीं मिलती हैं।

मोमबत्ती जलाकर कट रहीं रातें
कॉलोनी के ही इम्तियाज अहमद बताते हैं कि पांच दिन से बिजली नहीं आई। वह मोमबत्ती जलाकर रात बिता रहे हैं। स्वच्छ पानी भी नहीं मिल रहा है। एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। अधिकारी शिकायत के बाद भी मुंह मोड़े हैं।

बदबूदार पानी पीना मजबूरी है
इसी कॉलोनी की फरहाना बताती हैं कि कॉलोनी के हर ब्लॉक में तीन नल हैं, लेकिन किसी नल का पानी ठीक नहीं है। पानी पीला और बदबूदार है। मजबूरी में पांच दिनों से दूषित पानी पी रहे हैं।

नहीं आते सफाई कर्मी
कॉलोनी की निशा बताती हैं कि जगह-जगह लगे कूड़े के  ढेर से लोगों का जीना दुश्वार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कॉलोनी की नगर पालिका द्वारा सफाई भी नहीं कराई जाती। प्रशासन गरीबों की ओर से मुंह फेरे हुए हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी में कई समस्याएं हैं। बिजली, नलकूप व नगरपालिका को व्यवस्थाएं दरुस्त करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन अनदेखी नहीं करता है। शिकायत मिलती है तो समस्या का समाधान कराया जाता है।
रामनिवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट

फीडर की केबिल फुंक गई थी। ठीक कराने के बाद जब सप्लाई दोबारा चालू की गई तो वह फिर फुंक गई थी। मंगलवार को उसे ठीक कर सप्लाई चालू कर दी गई है।
दीपक नेगी, एसडीओ बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें