फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने फूंका डिप्टी आरएमओ का पुतला

Tue, 16 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियोें ने नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में समस्याओं का एक सप्ताह मेें निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू की पंचायत मंडी समिति के गेस्ट हाउस में हुई। पंचायत में धान खरीद में गड़बड़ी पर जांच और कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति गेट पर प्रदर्शन कर डिप्टी आरएमओ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में राइस मिलों पर सीधी खरीद कर रखे गए धान की जांच कराने, राइस मिलर्स द्वारा कमीशन पर दिखाई गई खरीद की जांच कराने, चीनी मिल के बार-बार खराबी से बंद होने की जांच कराने, गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली पर रोक लगवाने, सेहरामऊ उत्तरी के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली और उतार के नाम पर अवैध वसूली बंद कराने, गन्ना सट्टों की जांच कराने, धान खरीद केंद्रों पर धान के साथ मौजूद किसानों के धान की खरीद कराने, नकली खाद, कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, समितियों और बाजार में खाद की किल्लत दूर कराने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां, रमेश मिश्रा, स्वराज सिंह, फकीरे लाल, नरेश पाल, महावीर सिंह, जगतार सिंह, रामकुमार पांडेय, प्रताप सिंह, लायकराम, प्रकट सिंह, चतुरी लाल आदि भाकियू कार्यकर्ता थे। इससे पहले मंडी समिति के गेस्ट हाउस में हुई पंचायत की अध्यक्षता डॉ. हरपूर सिंह ने और संचालन रमेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें