भाकपा नेता चिरौंजी लाल यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे खेत मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान कराने, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए दो सौ दिन काम और तीन सौ रुपये मजदूरी दिलवाने, मनरेगा मजदूरों और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड देने, बेरोजगारों को ब्याज मुक्त बैंकों से ऋण दिलवाने आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया कि टांडा छत्रपति में कुछ ऐसे किसानों को मुआवजा के चेक दिए गए। जिनके खेताें में गेहूं नहीं बोया गया था। ज्ञापन देने वालों में हर प्रसाद दिनकर, हरिपाल भोजवाल, मोहम्मद शाह, रामसनेही, श्रीकृष्ण, ओमप्रकाश, करन सिंह, जगन्नाथ, छेदालाल, रामसनेही, पातीराम, राधेश्याम, सूरज सिंह, पीतांबर दास, रामकेशन आदि थे।