बीडीसी की बैठक में
कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर सदस्यों ने बैठक को औचित्यहीन
बताते हुए हंगामा किया। इस दौरान एक सदस्य की प्रभारी बीडीओ से कहासुनी
हुई। बैठक में सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई इसे सभी क्षेत्रों में बिना
भेदभाव लागू करने की मांग रखी गई।
मरौरी ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख
सौभाग्यवती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की
पुष्टि की गई। इसके बाद क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सदस्यों
द्वारा समस्याएं रखीं र्गइ, लेकिन इनका उत्तर देने के लिए बिजली, नलकूप,
कृषि, गन्ना सहित कई विभागों के अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद नहीं
थे।
इस पर सदस्यों ने हंगामा काटा। इस दौरान पंड़री के एक बीडीसी सदस्य
की प्रभारी बीडीओ से कहासुनी हुई। बाद में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ
निंदा प्रस्ताव पास होने पर सदस्य शांत हुए। बैठक में क्षेत्र के विकास के
मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रभारी बीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने सरकारी
योजनाओं की जानकारी देकर सदस्यों से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर
नजर रखने और गड़बड़ी होने पर शिकायत करने की अपील की। अध्यक्षता कर रही
ब्लाक प्रमुख ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन एडीओ
आभास कुमार ने किया।