फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने शुरू की हड़ताल

Tue, 19 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर लिपिकों ने हड़ताल शुरू कर दी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वासुदेव गंगवार के नेतृत्व में लिपिकों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल के दौरान सभा हुई। सभा में प्रदेश महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने कहा कि शासन और महानिदेशालय स्तर से प्रदेश भर के लिपिक व कर्मचारियों का वर्षों से उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि हड़ताल अवधि में प्रदेश भर में किसी भी लिपिक वर्गीय कर्मी के उत्पीड़न का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आता है तो प्रदेश भर के लिपिक तत्काल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सभा में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नाहिद खां, जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री राजीव सिन्हा ने भी विचार रखे। लिपिकों की हड़ताल के चलते सीएमओ कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस धरने पर बैठने वालों में ज्ञान प्रकाश, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, सुमित राज, दिव्या शुक्ला, शेरमोहम्मद, सुशील कुमार, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप माथुर, अशोक कुमार, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, पंकज सिन्हा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


यह हैं लिपिकों की लंबित मांगें
- लिपिक संवर्ग की अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन
- मुख्य व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित कराने
- आशु लिपिक व स्टोरकीपर की वरिष्ठता सूची निर्गत कर प्रोन्नति देने
- वर्ष 1994 के बाद  लिपिक संवर्ग के सृजित 581 पदों को संवर्ग में शामिल करने
- लंबित प्रकरणों में तत्काल निर्णय कर निलंबन समाप्त करने
- शिकायतों पर शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई करने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें