फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने फूं का पेट्रोलियम मंत्री का पुतला, सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के जिला संयोजक संदीप सक्सेना के नेतृत्व में तमाम कायकर्ता नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाइवे पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साथ लाए पेट्रोलियम मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान  हुई सभा में जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने कहा कि बीते 15 दिनों में केंद्र सरकार ने दूसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी को महंगाई की आग में झोंक दिया है। इससे खाद्यान्न व अन्य रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं के दाम भी बढ़ने की संभावना पैदा हो गई है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने, तेल कंपनियों व केंद्र सरकार के बीच साठगांठ की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद दानिश खां, सुनील कुमार, अमित मिश्रा, सोहित मिश्रा, चिराग पटेल, विपिन शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नरेश कुमार शर्मा, सलीम अहमद, गोविंद रस्तोगी, आशु पटेल, सूरज सिंह, संजीव वाल्मीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें