फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं का वध रोकने के लिए प्रदर्शन

Sun, 14 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कस्बा और आसपास क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में थ्री व्हीलर स्टैंड के समीप एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की सख्ती के बाद कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस के अक्सर आने से कस्बे की छवि खराब हो रही है। वहीं वध करने वाले पशुओं के पेट से निकलने वाली गंदगी को ईदगाह के समीप और खेल के मैदान में डालते हैं। इससे लोगों को उधर से निकलना भी दूभर है।  
विज्ञापन

इस मौके पर टीटीएस के अध्यक्ष मीनू खां बरकाती ने कस्बे में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में  शादाब खां, तौसीन खां, उवैश खां, हशमुद्दीन खां, बिल्लू खां, फिरोज बरकाती, नदीम खां, तौफीक खां, आसिफ खां, सलमान खां, शाबान, उस्मान, शाकिर खां, सुजात, मोहम्मद अहमद, रईस बेग, यासर बेग, आबाद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें