नगर के तमाम ट्रक कर्मचारी मंगलवार को ईदगाह चौराहे पर जमा हुए और ओवरलोडिंग को लेकर एआरटीओ के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि एआरटीओ की अनदेखी के चलते ट्रकों पर ओवरलोडिंग की जा रही है। इससेे नियम कानूनों की धज्जियां भी उड़ रही हैं। बढ़ रहे हादसे में लोगों की जानें जा रही हैं। पौन घंटे बाद ट्रक कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में ट्रक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी रिजवान हुसैन, जीशान, फरहाज, कय्यूम, फईम, निशात, अशफाक, असलम, अथर बेग, अशफाक, शकील, गुड्डू, अकरम, मुन्ना, शाहिद खां, इरफान, आले हसन, सज्जन खां, मोहम्मद सईद, मोईद हुसैन, नईम खां, कल्लू खां, मल्लू खां, अख्तर हुसैन, अख्तर, रियाजुद्दीन, चंदा, लतीफ, फारूख, लियाकत और शाहिद हुसैन समेत तमाम लोग शामिल थे।