फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व प्रशासन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि से इस गांव के लगभग सभी किसानों की अधिकांश फसलें चौपट हो चुकी हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के इस समग्र गांव गौहनियां में अभी तक लेखपाल द्वारा फसलों के हुए नुकसान का सर्वे तक नहीं किया है। यह हाल तब है जब इस गांव के आसपास के गांवों के दो ग्रामीणों की फसल नुकसान के चलते सदमे में मौत हो चुकी है। राजस्व विभाग द्वारा सर्वे न किए जाने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को राजस्व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि हल्का लेखपाल दो दिन पहले गांव में एक जगह बैठकर कुछ लोगों के नाम नोट करके चला गया था। किसानों ने यह भी कहा कि उन लोगों ने लेखपाल से नुकसान हुई फसल का सर्वे करने को कहा तो उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया कि उनके पास इतना समय नहीं है कि खेतों पर जाकर देखें। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल घर बैठे उन लोगों का अधिक नुकसान होना दर्शा दे रहे हैं, जो उन्हें रिश्वत दे रहा है। प्रदर्शनकारियों में नन्हेंलाल, प्रेमपाल, भजनलाल, रामकुमार, झब्बूलाल, रामेश्वर दयाल, तिलकराम, कांताप्रसाद, रामगुलाम, रामप्रसाद, रामकुमार, सर्वेश कुमार, भगवानदास, रामेश्वर दयाल, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, रामऔतार समेत तमाम कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें