नौजल्हा नकटहा स्थित मुख्य बाजार में 23.73 लाख की लागत से कृषि विपणन केंद्र बनाया गया है। निर्माण के शुरूआत में ही ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया था। बताते हैं कि जब केंद्र बनने के बाद बाजार लगना शुरू हुई, तो एक माह के भीतर ही फर्श उखड़ने लगी। घटिया निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री व डीएम को ज्ञापन भेजकर भवन की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आनंद सरकार, गौतम मंडल, सपन मलिक, किशोर विश् वास, विद्युत मंडल, किशोर, निशीकांत, मधु किरतुनिया, श्याम विश् वास आदि शामिल रहे।