फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव में एकत्र किए आधारभूत आंकड़े

Thu, 15 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर विकास, राजस्व आदि विभागोें के कर्मचारी गुरुवार को गांव गुलड़िया भूपसिंह पहुंचे। गांव में एसडीएम ने बैठक कर गांव के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टीमों को आधारभूत आंकड़े एकत्र करने को जुटाया गया। एसडीएम ने बताया कि गांव को सोलह ब्लाकों में बांटकर बीस टीमों से सर्वे कराया गया। टीम में विकास और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। सर्वे में प्रत्येक परिवार के रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा, चिकित्सा आदि के आंकडे़ एकत्र किए गए। उन्होंने बताया कि आधारभूत आंकड़ों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गांव के विकास को योजना बनाकर शीघ्र विकास शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें