फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

Fri, 09 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा की गई। सभा में माले नेता ने कहा कि टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी/अधिकारी पड़ोस के गांवों के लोगों को बेजा उत्पीड़न कर रहे हैं। वन प्रभाग द्वारा शासन, प्रशासन, जनता और जंगल किनारे के प्रधानों को धोखा देकर निजी हित में कराए गए टाइगर रिजर्व के नोटिफिकेशन का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हरीपुर रेंज के कर्मचारी नित्य उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसके विरोध में शीघ्र ही हरीपुर रेंज का घेराव किया जाएगा। महिला संगठन की सह सचिव रमाकांती ने कहा कि वन विभाग मेें तैनात की गईं महिलाएं गांव की महिलाओं पर रौब गांठकर उनका उत्पीड़न करने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न नहीं रोका गया, तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। सभा में देवीदयाल, रविकुमार, बृजपाल, नागेश्वर, रामसरन, विनीत आदि ने विचार रखे। सभा के बाद एसडीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उनकी गैरमौजूदगी में तहसीलदार दिग्विजय सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में छीनी गई साइकिलों को वापस दिलाने, वन कर्मियों द्वारा की गई वसूली पर रोक लगवाने, गौढ़ियों का एकत्र किया गया गोबर बिक्री करने की जांच कराकर कार्रवाई कराने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें