प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि पिछले दो सालों से भगवानपुरी, नानकनगरी व बाजारघाट के किसानों को गन्ना समिति खाद-बीज आदि का ऋण नहीं दे रही हैं। उन्होंने छोटे किसानों का गन्ना सर्वे ठीक से न करने, क्रय केंद्र के भूमि स्वामी को उचित मुआवजा न देने का भी आरोप लगाया। किसानों ने गन्ना समिति संपूर्णानगर पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन सचिव को सौंपा है।
इस मौके पर हरभजन सिंह, राजप्रीति, जोगराज, जसवंत सिंह, निरंजन सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह ,बलवंत सिंह, शमशेर सिंह, लाभ सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
समिति सचिव नदंलाल ने बताया कि फर्जी सट्टों को बंद कराया जा रहा है। जिन किसानों की भूमि शारदा में कट गई है, उन्हें खाद का ऋण बंद किया गया है।