फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर रसोइयों का प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइया महिला जागृति मंच की ब्लाक अध्यक्ष झुन्नो देवी के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों में एमडीएम बनाने वाली रसोइयों ने शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में समस्याओं के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उन लोगों को आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मानदेय भुगतान कराने की मांग कई बार विभागीय अफसरों से की गई। प्रदर्शनकारी रसोइयों ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि डीएम, एसडीएम, बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बकाया मानदेय भुगतान कराने, मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह कराने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन में झुन्नो देवी, सुशीला देवी, रूपवती कुशवाहा, आशा देवी, ईश्वरवती, मीना देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, शांती देवी, प्रिया देवी, उर्मिला देवी, संतोष देवी, विजयवती, जयदेवी, कीर्ति देवी, शांती देवी, रामकली, गेंदा देवी, जयदेवी आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें