फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर हंगामा, गन्ना निरीक्षक को घेरा

Fri, 26 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के आरोप पर किसानों ने 18 दिसंबर को हंगामा कर प्रदर्शन किया था। आक्रोशित किसानों ने गन्ना तौल बंद करा दी थी। गन्ना किसान दोबारा तौल शुरू न होने से परेशान थे। बुधवार को क्रय केंद्र पर एकत्र गन्ना किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना तौल शुरू कराने की मांग की थी। गुरुवार को गन्ना की तौल शुरू हुई। कुछ देर बाद किसानों ने क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए फिर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान क्रय केंद्र पर पहुंचे गन्ना निरीक्षक का किसानों ने घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। किसानों का कहना था कि पिछली बार घटतौली पर हंगामा के बाद सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार को शुरू हुई तौल पर घटतौली की जा रही है। क्रय केंद्र पर गन्ना माफिया हावी हैं। माफिया सांठगांठ कर पर्ची हासिल कर कम रेट पर गन्ना खरीद तौल करा रहे हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गन्ना अधिकारी छत्रपाल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में कुलदीप सिंह, भूप सिंह, ब्रजराज सिंह, प्यारे लाल, रघुवर दयाल, मोहित, अरविंद, सुरेंद्र, रामसागर, हरनाम सिंह, रामचंद्र, धर्मपाल, गजाधर लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें