फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला के सिर पर मारी लाठी, मौत

Fri, 26 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव काजरबोझी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पांच भाई हैं, एक माह पूर्व घर का बंटवारा होने पर मंझिला भाई रामदास से उसका विवाद हो गया था। बाद में गांव वालों ने दोनों पक्षों को बैठाकर बंटवारा करा दिया। इसके बाद भी रामदास का कहना था कि बंटवारे में उसे (नरेंद्र) अधिक संपत्ति मिली है, जिसके चलते वह रंजिश मानता था। बुधवार नरेंद्र पत्नी के साथ डनलप से लकड़ी लेने खेत गया था। शाम वापस आने पर पत्नी डनलप से उतर बंधे पशु घर के भीतर बांधने के लिए खोलने लगी। आरोप है कि इसी बीच रामदास ने उसके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह घायल हो गई। खून से लथपथ पत्नी को पहले बरखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। हालत अधिक खराब होने के कारण उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां रात करीब ढाई बजे धनदेवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें