गांव राणा प्रताप नगर में प्रदर्शन करते लोग । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी में गांव चंदिया हजारा के समीप हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन के विरोध में गांव राणा प्रतापनगर में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि डोजिंग चेनेलाइजेशन से गांव चंदिया हजारा तो बाढ़ से बच जाएगा। जबकि अन्य गांवों में नदी तबाही मचा देगी। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र ही डोजिंग चेनेलाइजेशन को रुकवाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि डोजिंग चेनेलाइजेशन से नदी किनारे के कई गांवों की समस्या बढ़ जाएगी। चेनेलाइजेशन से गांव चंदिया हजारा तो बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगा, लेकिन नदी अन्य गांवों में तबाही मचाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद फारुख, मुसीद, आलोक, सुनील, सुल्तान आदि शामिल रहे।