फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों में सभी वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक व बालिका श्रेणी के विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक डॉ. हेमंत जगोता व प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शतरंज धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। फाइनल में इनिशियम ग्लोबल स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल, लायंस बाल विद्या मंदिर आदि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें