फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑटोमेटिक रेनगन में तोड़फोड़

Tue, 29 Jul 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में स्थापित ऑटोमेटिक रेनगन को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सेंसर सहित कई उपकरणों में तोड़फोड़ की गई, जिससे तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। लेखपाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल निखिल सक्सेना ने जहानाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि ग्राम जहानाबाद देहात के मजरा मिलक काजी में स्थापित ऑटोमेटिक रेनगन में अज्ञात लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने पहले जालफेंसिंग काटी और फिर अंदर लगे सेंसर सहित अन्य उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से रेनगन को गंभीर नुकसान पहुंचा है और बारिश के मापन संबंधी गतिविधियों पर असर पड़ा है। लेखपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें