फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों का 27 जून को होगा परिवार समागम

Sun, 28 May 2017 11:03 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन 27 जून को लोकतंत्र रक्षक सेनानी परिवार समागम समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम में मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह निर्णय रविवार संगठन की विश्वमित्र टंडन के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। इसमें इमरजेंसी के दौरान पीलीभीत में बंद रहे लोकतंत्र सेनानी/मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और पीलीभीत शहर सीट से पूर्व मंत्री धीरेंद्र सहाय को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि केवल असली लोकतंत्र सेनानियों को ही बुलाया जाएगा बल्कि बीते चालीस वर्षों में जिन लोकतंत्र सेनानियों का निधन हो चुका है उनके पुत्र व पत्नी में से किसी एक को भी आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी लोगों को संगठन की ओर से स्मृति चिह्न भी दिए जाएंगे।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष अशोक शम्शा ने बताया कि मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल इमरजेंसी के दौर में पीलीभीत जनपद में आरएसएस के जिला प्रचारक थे व इमरजेंसी के विरोध में भूमिगत बैठकें करने के कारण उन्हें पीलीभीत जेल में डीआईआर व मीसा में रखा गया था। इसलिए जिले के लोकतंत्र सेनानियों से उनका जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पीलीभीत के लोकतंत्र सेनानियों का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ जाकर उनसे मिला था और उनसे समागम समारोह में शामिल होने का उनसे अनुरोध किया था। उन्होंने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दे दी है। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के लिए अशोक शम्शा को संयोजकत्व में एक समिति भी बनाई गई। जिसमे अरविंद सिंह, सर्वजीत सिंह, करुणा शंकर शुक्ल, तौसीफ अहमद, विश्वमित्र टंडन को सदस्य बनाया गया। बैठक में सरयू प्रसाद रस्तोगी, डोडी गुप्ता, धीरेंद्र सिंह गंगवार, चितरंजन ढाली, मोहनलाल आचार्य, अतर सिंह जैन, मुक्ता जैन सहित डेढ़ दर्जन लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें