फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु सेवा केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भदेंग कंजा की ग्राम प्रधान कुंती राजपूत ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार को पत्र भेजकर अपने गांव के खंडहर पड़े पशु सेवा केेंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि विभागीय अनदेखी के चलते उनके गांव का पशु सेवा केंद्र पिछले कई वर्षों से बदहाल है। स्टॉफ के नाम पर कोई भी कर्मचारी नही है। क्षेत्रीय पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं का उपचार कराने में काफी दिक्कत होती है। मजबूरी में पशुपालकों को झोलाछाप की शरण में जाना पड़ता है। इस बीच पशुपालन विभाग के स्थानीय अधिकारियों से कई बार समस्या का समाधान कराने को कहा गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें