फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई खत्म कराने की मांग

Thu, 11 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
19 सदस्यों के साथ सौंपा गया था अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

22 को होने वाली बैठक से पहले बिखरा विपक्ष
 जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक से पहले ही विपक्ष कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। अविश्वास प्रस्ताव सौंपने वाली जिला पंचायत सदस्य ने अब प्रभारी डीएम को पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारियां पहले दिन से ही शुरू हो गई थीं। पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश न मिलने के बाद चुनाव के समय पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य शोभना कुमारी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी के साथ मिलकर तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर को 19 सदस्यों के शपथ पत्र सहित अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इस पर जिला जज से अनुमति के बाद डीएम शीतल वर्मा ने 22 अप्रैल को बैठक बुलाई है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जरूरत पड़ने पर वोटिंग भी कराई जा सकती है। इधर, कुछ सदस्यों द्वारा पाला बदलने एवं पार्टी हाईकमान से निर्देश न मिलने से विपक्षी बिखरते नजर आ रहे हैं। इस पर जिला पंचायत सदस्य शोभना कुमारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी डीएम/ एडीएम अजयकांत सैनी को शपथपत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई के लिए जो पत्र पूर्व में सौंपा था उसे पार्टी हाईकमान ने वापस लेने का निर्देश दिया है। अब वह अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही कार्रवाई वापस कराना चाहती हैं। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि चूंकि जिला जज की अनुमति से ही बैठक की तिथि निर्धारित की गई है। इसलिए इस पत्र पर भी निर्णय उन्हीं के स्तर से लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें