फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेमुला के मौत पर इस्तीफा दें स्मृति

Mon, 08 Feb 2016 08:27 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर रोड स्थित नेहरू पार्क में हुए धरने की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय कमेटी सचिव बाबूराम ने कहा हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने केंद्र सरकार के इशारे पर छात्र रोहित वेमुला का उत्पीड़न किया। साथ ही गन्ना किसानों की दशा पर वह बोले कि अच्छे दिनों का नारा देने वाली सरकार अब तक गन्ना भुगतान तो दूर पर्ची पर गन्ने का दाम भी नहीं लिख रही है। मरौरी ब्लाक सचिव गोपाल मिश्रा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकारें संवेदन शून्य हो गई हैं। दोनों सरकारें सिर्फ पूंजीपतियों व कारपोरेट जगत को बढ़ावा देने में लगी हुई हैं। धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा जिसमें रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को बर्खास्त कर हैदराबाद कुलपति को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपये घोषित कराया जाए। धरना और ज्ञापन सौंपने वालों में मनोहरलाल, रामचंद्र वर्मा, सईद खां, नन्हूलाल, जितेंद्र पाल, गोपाल मिश्रा, महानंद गैरोला सहित कई कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें