फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट, डकैती, बलात्कार हत्या से थर्राया जिला

Mon, 08 Feb 2016 08:23 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से आ रहे वृद्ध से एक लाख की लूट
विज्ञापन

पीलीभीत। बैंक से रुपये निकालकर शहर की दूसरी बैंक में जमा करने जा रहे वृद्ध से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। आसाम रोड पर दिनदहाड़े 12 बजे हुई घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ बैंक से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लौकाह निवासी 62 वर्षीय छेदालाल ने शहर की यूनियन बैंक से ऋण लिया था। सोमवार को वह इस ऋण की किश्त जमा करने पीलीभीत पहुंचे थे। 50 हजार रुपये वह अपने साथ लाए थे, जबकि 50 हजार रुपये उन्होंने आसाम रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा से निकाले थे। बैंक से धनराशि लेने के बाद उन्होंने उसे भी बैग में ही रख लिया। बैग को कंधे पर टांग कर वह पैदल ही शहर की ओर चल दिए। बैंक से कुछ दूर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झटके के साथ कंधे पर पड़ा उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। छेदालाल ने शोर मचाया, लेकिन तब बाइक सवार ओझल हो गए। छेदालाल भाग कर चंद कदमों पर स्थित आसाम रोड चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शहर में दिनदहाड़े लूट होने की सूचना पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी यशवीर सिंह, इंस्पेटर सुनगढ़ी अतुल प्रधान, आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत भदौरिया मौके पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छेदालाल से घटना की जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बैंक पहुंचकर भी निकाले गए रुपयों के बारे में जानकारी ली। बाद में छेदालाल की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदारनगर में आठ लाख की डकैती
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में रविवार को पड़ी एक और डकैती ने पुलिस की नींद उड़ा दी। सरदार नगर में सशस्त्र बदमाशों ने घरवालों को कमरे में बंद कर 1.35 लाख रुपये और लगभग 20 तोला सोने के जेवरात सहित करीब आठ लाख रुपये का माल लूट लिया। पड़ोस के गांव में चल रही मिलाद शरीफ से गृहस्वामी के लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिस पर उन्होंने सभी को बंधन मुक्त कर पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना क्षेत्र के सरदारनगर निवासी चावल व्यापारी जहीरूद्दीन के परिवार में पत्नी के अलावा दो विवाहित और तीन अविवाहित बेटे हैं। रविवार को उनके दामाद सगीर अहमद भी आए थे। शाम को खाना खाकर जहीरूद्दीन पड़ोस के गांव में चल रही मिलाद शरीफ में चले गए, जबकि उनकी पत्नी जुवैदा, दामाद और छोटा बेटा बरामदे में और विवाहित बेटे कमरों में सो गए। रात करीब 12 बजे बाउंड्री फांदकर 7-8 नकाबपोश सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए। सबसे पहले उन्होंने बरामदे में सो रहे दामाद और जुबैदा बेगम को उठाया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद छोटे बेटे सिद्दीक की कनपटी पर तमंचा लगाकर कमरों में सो रहे भाईयों को एक-एक कर उठाया। बदमाशों ने दोनों के कमरों से क्रमश: 48 और 45 हजार रुपये, 35 हजार रुपये के नोटों के हार और करीब 20 तोला सोने के जेवरात लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर छोटे बेटे सिद्दीक की पिटाई भी की। करीब पौन घंटे तक लूटपाट के बाद सभी को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद घर में खड़ी बाइक का प्लग निकालकर कार के टायर पंचर कर दिए, साथ ही बिजली का कनेक्शन भी काट गए। मिलाद शरीफ से लगभग एक बजे लौटे जहीरूद्ल्दीन घर के बाहर का गेट खुला देख दंग रह गए। अंदर पहुंचकर उन्होंने कमरा खोलकर सभी को बाहर निकाला। घर में डकैती होने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी जिस पर सीओ निर्मल सिंह विष्ट, एसओ धनंजय सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे डॉग स्क्वाइड टीम भी मौके पर पहुंची। एसओ धंनजय सिंह ने बताया जहीरूद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें