फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा डैम बेमौसम भरने से बाहरी हिस्से में बाउलिंग, घबराए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। शारदा सागर डैम को बेमौसम भरने से उसके बाहरी हिस्से में पानी की बाउलिंग (डैम से लीकेज होकर पानी के (बुलबुले) उठना शुरू हो गई है। इससे गांव वालों में घबराहट है, क्योंकि इससे डैम के अनाधिकृत क्षेत्र में रहने वाली आबादी को खतरा है। प्रधान ने पानी की बाउलिंग का वीडियो बनाकर इसकी सूचना शारदा सागर के इंजीनियरों को दी है।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम की हालत जर्जर है। डैम को पानी से भरने के बाद खाली करते हैं तो उस समय किसी न किसी जगह पर बाउलिंग होने लगती है। इंजीनियरों के मुताबिक जब तक डैम से साफ पानी आता है, तब तक कोई खतरा नहीं होता है। फिर भी कहीं बाउलिंग होती है तो उसमें निगरानी कराते हैं। बाउलिंग की जगह पर मोरंग बजरी डाली जाती है। महाराजपुर क्षेत्र में दीपक विश्वास का घर शारदा सागर डैम के वर्जित क्षेत्र में है। शनिवार शाम से इनके घर के सामने बाउलिंग शुरू हो गई। रविवार को इसका दायरा बढ़ने लगा। इससे गांव वाले घबराने लगे। ग्राम प्रधान पति पुनीत अरोरा ने वीडियो बनाकर इसकी सूचना शारदा सागर के इंचार्ज जेई भूपेंद्र सिंह को दी । सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि यदि बाउलिंग के समय गंदा पानी आता है, तब तो खतरा है। वैसे नहीं। इस बार डैम भरने के बाद खाली करते समय बेमौसम बारिश होने के बाद नहरें बंद कर दी गई थीं। इसके चलते शारदा सागर डैम में एक बार फिर पानी छोड़ दिया गया। इसके चलते ही यह समस्या पैदा हुई। इसे खतरा माना जा रहा है क्योंकि डैम की मुख्य बॉडी के भीतरी हिस्से की पिचिंग अधिकांश जगहों पर उखड़ी और टूटी पड़ी है। दूसरे डैम को पानी से भरा जा रहा है।
इस तरह की सूचना प्रधान से मिली है। मैं मौके पर पहुंचकर मामले को देख रहा हूं। मौका मुआयना करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - भूपेंद्र सिंह, जेई शारदा सागर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें